disable text

Ticker

6/recent/ticker-posts

पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया की 36वीं वार्षिक आम सभा (AGM) लखनऊ में

लखनऊ, 6 अक्टूबर।
पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया (PFI) की 36वीं वार्षिक आम सभा 8 और 9 अक्टूबर 2025 को होटल रामाडा, लखनऊ में आयोजित की जा रही है। इस दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम में देशभर एवं विदेशों से लगभग 1000 प्रतिनिधि तथा 100 स्पॉन्सर कंपनियाँ शामिल होंगी।

मुख्य अतिथि
प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, केंद्रीय राज्य मंत्री, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी, भारत सरकार
विशिष्ट अतिथि
श्री बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
श्री महिपाल ढांडा जी, शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री, हरियाणा सरकार
सुश्री पंकजा मुंडे, पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री, महाराष्ट्र सरकार
गेस्ट ऑफ ऑनर
श्री संजय आर. भूश्रेड्डी, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी

इस अवसर पर पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया की कोर टीम लखनऊ पहुँच चुकी है और सभी तैयारियों की देखरेख कर रही है। वहीं, कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य प्रतिनिधियों और प्रायोजक कंपनियों के स्वागत हेतु तत्पर हैं।

👉 यह कार्यक्रम पोल्ट्री उद्योग के विकास, नई तकनीकों, चुनौतियों और अवसरों पर मंथन का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
Share This

Post a Comment

0 Comments