नागपूर/ललित लांजेवार -
महाराष्ट्र में पोल्ट्री (ब्रॉयलर एवं लेयर) उद्योग में उपयोग किए जाने वाले एंटीबायोटिक्स, हार्मोन्स, वैक्सीन तथा अन्य पशु चिकित्सा दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग के आयुक्त तुकाराम मुंढे के विभाग ने राज्यभर में विशेष जांच अभियान चलाने के आदेश जारी किए हैं। इस अभियान के तहत दवाओं के अनियमित उपयोग, अवैध बिक्री, नकली दवाओं तथा खाद्य सुरक्षा को प्रभावित करने वाले मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राज्य के सभी सहायक आयुक्त, औषधि निरीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पोल्ट्री फार्म, हैचरी, पशु चिकित्सा दवा विक्रेताओं, पेट शॉप, पशु आहार विक्रेताओं तथा पोल्ट्री सामग्री विक्रेताओं की विशेष जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
आखिर क्यों लिया गया यह फैसला?
महाराष्ट्र में ब्रॉयलर और लेयर मुर्गियों का मांस और अंडे बड़ी मात्रा में मानव उपभोग के लिए उपयोग किए जाते हैं। लेकिन कुछ स्थानों पर मुर्गियों की तेजी से वृद्धि, रोग नियंत्रण अथवा उपचार के नाम पर एंटीबायोटिक्स एवं अन्य दवाओं का अत्यधिक और अनियमित उपयोग किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।
सरकार के अनुसार, ऐसे मामलों में मांस और अंडों में Drug Residues (दवाओं के अवशेष) रह सकते हैं, जिससे मनुष्यों में Antimicrobial Resistance (AMR) यानी एंटीबायोटिक दवाओं के प्रभाव कम होने जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है।
जांच के दौरान इन बिंदुओं पर रहेगा विशेष फोकस
क्या केवल अनुमोदित (Approved Indications) पशु चिकित्सा दवाओं का ही उपयोग किया जा रहा है?
क्या दवाओं पर "For Veterinary Use Only" का उल्लेख है?
बैच नंबर, निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट एवं निर्माता की जानकारी सही है या नहीं?
क्या पशुओं में मानव उपयोग की दवाओं (Human Medicines) का इस्तेमाल किया जा रहा है?
नकली (Spurious), मिलावटी (Adulterated), गलत लेबल वाली (Misbranded) या घटिया गुणवत्ता (NSQ) की दवाओं का उपयोग तो नहीं हो रहा?
दवाओं की खरीद, बिक्री, उपयोग एवं उपचार का रिकॉर्ड सही तरीके से रखा गया है या नहीं?
संबंधित विक्रेता के पास वैध Drug Sale Licence है या नहीं?
contact for feed:9175937925
Withdrawal Period का पालन अनिवार्य
FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देशानुसार उपचार के बाद दवा निर्माता द्वारा निर्धारित Withdrawal Period पूरा होने से पहले मुर्गियों का मांस या अंडे बाजार में बेचने या मानव उपभोग के लिए भेजने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए उपचार रजिस्टर, उत्पादन रिकॉर्ड और बिक्री रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी।
Growth Promoter के लिए एंटीबायोटिक के उपयोग पर सख्त कार्रवाई
यदि मुर्गियों की तेजी से वृद्धि (Growth Promotion) के उद्देश्य से या बिना अनुमोदन के एंटीबायोटिक का उपयोग किया जाता है, तो संबंधित फार्म, विक्रेता या जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
contact for feed:9175937925
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
यदि जांच के दौरान Drugs and Cosmetics Act, 1940 तथा Drugs Rules, 1945 का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
30 दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश
FDA विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विशेष जांच अभियान की समेकित रिपोर्ट 30 दिनों के भीतर विभाग को प्रस्तुत की जाए तथा अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए.
पोल्ट्री उद्योग के लिए महत्वपूर्ण संदेश
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त तुकाराम मुंढे द्वारा जारी इन निर्देशों का उद्देश्य पोल्ट्री उद्योग में एंटीबायोटिक्स और अन्य पशु चिकित्सा दवाओं के जिम्मेदार एवं वैज्ञानिक उपयोग को बढ़ावा देना है। साथ ही उपभोक्ताओं तक सुरक्षित मांस और अंडे पहुंचाना तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करना भी इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।








0 Comments