disable text

Ticker

6/recent/ticker-posts

चिकन और अंडों पर सच्चाई का खुलासा, नई दिल्ली में VIP की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस


नई दिल्ली:
Vets In Poultry (VIP) द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “Chicken & Eggs – Fiction vs Facts: Setting the Record Straight” रखा गया है।

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस New Delhi के कनॉट प्लेस स्थित Hotel The Royal Plaza में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगी, जिसके बाद लंच का भी प्रबंध किया गया है।

इस आयोजन का उद्देश्य पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े मिथकों और गलतफहमियों को दूर करना, वैज्ञानिक तथ्यों को सामने लाना और आम जनता में जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा “चिकन और अंडों” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की जाएगी।

VIP के सचिव डॉ. संतोष इरे ने बताया कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पोल्ट्री उद्योग की सच्चाई और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे
डॉ. संतोष इरे (सचिव, VIP)
मो. 9850979652
Share This

Post a Comment

0 Comments