disable text

Ticker

6/recent/ticker-posts

अंडेवाले BV-300 लेयर नस्ल के मुर्गी के दामों में बढ़ोतरी

हैदराबाद/पुणे:
देश की अग्रणी पोल्ट्री कंपनियों में से एक वेनकटेश्वारा हैचरिज प्राइवेट लिमिटेड (VH Group) ने अपने लोकप्रिय BV-300 लेयर DOC (डे-ओल्ड चीक्स) की कीमतों में बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा की है। यह मूल्य संशोधन 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। कंपनी की ओर से सभी लेयर फार्मर्स को जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि बढ़ती उत्पादन लागत को देखते हुए यह निर्णय आवश्यक हो गया है।

क्यों बढ़ी कीमतें?
कंपनी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में कई संचालन लागतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जिनमें शामिल हैं—
ईंधन की बढ़ती कीमतें अनुसंधान एवं विकास (R&D) खर्च  अन्य ओवरहेड्स और उत्पादन लागत  इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए BV-300 लेयर DOC की कीमत को ₹47 से बढ़ाकर ₹50 प्रति चूजा करने का निर्णय लिया गया है।
किसानों के लिए राहत—पुरानी कीमत पर खरीदारी का मौका
कंपनी ने किसानों को एक महत्वपूर्ण राहत भी प्रदान की है।वे किसान जिन पर कोई बकाया (outstanding dues) नहीं है ,और जिन्हें अपनी अगली DOC खेप 31 मार्च 2026 से पहले चाहिए, वे 31 दिसंबर 2025 तक पूरा भुगतान करके पुरानी कीमत ₹47 प्रति DOC पर चूजे प्राप्त कर सकते हैं। यह निर्णय किसानों को बढ़ी हुई लागत के प्रभाव से बचाने के लिए लिया गया है। 
कंपनी ने जताया आभार और भरोसा
वेनकटेश्वारा हैचरिज ने अपने पत्र में किसानों के निरंतर सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। कंपनी ने कहा कि वह भविष्य में भी किसानों को सर्वोत्तम सेवाएं और गुणवत्ता युक्त चूजे उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।कंपनी के जनरल मैनेजर के. जी. आनंद ने पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए आश्वस्त किया कि VH Group किसानों के साथ अपने सहयोग और सेवा स्तर को बनाए रखेगा।
BV-300 लेयर DOC, देशभर के पोल्ट्री फार्मर्स में एक लोकप्रिय नस्ल है, जो उच्च अंडा उत्पादन के लिए जानी जाती है। इस नस्ल की बढ़ती मांग और उत्पादन लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए यह मूल्य संशोधन किया गया है।




Share This

Post a Comment

0 Comments