disable text

Ticker

6/recent/ticker-posts

नागपुर में मुर्गीवाले होर्डिंग पे बवाल:PETA इंडिया ने लगाए होर्डिंग नागपुर NMC ने निकाले

नागपुर:
नागपुर में लिबर्टी सिनेमा सर्कल सदर के पास PETA इंडिया द्वारा लगाए गए बर्ड फ्लू जागरूकता होर्डिंग पर रविवार को विवाद खड़ा हो गया।पेटा इंडिया ने मुर्गियों की डरावनी और गलत छवि का उपयोग शहर में बैनर लगाए,जिससे आम जनता में दहशत का माहौल फ़ैल गया। ऐसे में पोल्ट्री सम्बंधित लोगोने  उस बैनर का फोटो निकाल कर कारवाई की मांग की

ऐसे में नागपुर वेटरिनरी कॉलेज के डॉ. मुकुंद कदम ने नागपुर नगर निगम के माननीय आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी को पत्र लिखकर इस होर्डिंग को डर और भ्रम फैलाने वाला बताकर भ्रामक जानकारी फ़ैलाने वाले होर्डिंग पर करवाई कर हटाने की मांग की।
डॉ. कदम के अनुसार, इस होर्डिंग में मुर्गियों की डरावनी और गलत छवि का उपयोग किया गया है, जिससे आम जनता में दहशत का माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भ्रामक तस्वीरें और संदेश वैज्ञानिक आधार के बिना अफवाहों को बढ़ावा देते हैं, जिससे पोल्ट्री उद्योग और किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है।
                                        
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बर्ड फ्लू को लेकर जागरूकता जरूरी है, लेकिन गलत सूचनाएं फैलाने से पोल्ट्री व्यापार ही नहीं, बल्कि पूरे पशुपालन क्षेत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने PETA पर निशाना साधते हुए कहा कि यह संगठन पशु अधिकारों की रक्षा के लिए काम करता है, न कि बर्ड फ्लू जैसी बीमारियों के बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए।

डॉ. कदम ने नगर आयुक्त से अनुरोध किया कि वे इस मामले पर उचित कदम उठाएं ताकि इस गलत संदेश का प्रसार रोका जा सके। उन्होंने नागपुर नगर निगम के साथ मिलकर बर्ड फ्लू पर सही जागरूकता फैलाने के लिए विस्तृत एसओपी तैयार करने की भी इच्छा जताई।

सोशल मिडियापर यह पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है, और नगर निगम द्वारा इस पर क्या कार्रवाई की जाएगी, यह देखने योग्य रहेगा। होर्डिंग लगाने के पहिले नगर निगम प्रशासन से परमिशन ली जाती हैइसी के साथ नगर निगम में होर्डिंग लगाने के पहिले मजकुर की जांच करना जरुरी है जिससे ऐसी गलतिया दुबारा न हो
रिपोर्ट: ललित लांजेवार

Share This

Post a Comment

0 Comments