रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से उत्तर भारत के पोल्ट्री उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में उत्तर भारत ब्रॉयलर उत्पादक संघ (North India Broilers Producers Association), ब्रॉयलर ब्रीडर्स एसोसिएशन - नॉर्थ और पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य शामिल थे। 300 से अधिक पोल्ट्री किसानों ने इसमें भाग लिया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी को राज्य में पोल्ट्री किसानों को हो रही विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और पोल्ट्री किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
इस महत्वपूर्ण बैठक के सफल आयोजन हेतु शिक्षा मंत्री महीपाल ढांढा, भारतीय पोल्ट्री फेडरेशन के अध्यक्ष रनपाल ढांढा, उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, ज्वाइंट सेक्रेटरी रिकी थापर, पोल्ट्री विशेषज्ञ और पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े किसान मौजूद रहे. का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया।सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा में सशक्त कनेक्टिविटी, कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स के चलते यह राज्य पोल्ट्री व्यवसाय के लिए सबसे उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 3 लाख से अधिक लोगों को पोल्ट्री सेक्टर से रोजगार मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने पोल्ट्री वेस्ट को एक गंभीर समस्या मानते हुए इसके समाधान के लिए सस्ती और प्रभावी तकनीकों की आवश्यकता बताई। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की "विकसित भारत" की सोच के साथ पोल्ट्री उद्योग को पोषण, इनोवेशन और निर्यात का आधार बनाने की अपील की।
यह बैठक राज्य में पोल्ट्री किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


0 Comments